Breaking News

आईएस के पांच आतंकवादी हवाई हमलों में ढेर

17 Apr, 2024 724

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
इस्लामिक स्टेट (आईएस) के पांच आतंकवादी मध्य इराक में हवाई हमलों में मारे गए। इराकी ज्वाइंट ऑपरेशंस कमांड से संबद्ध मीडिया आउटलेट सिक्योरिटी मीडिया सेल के बयान के मुताबिक, खुफिया रिपोर्ट के आधार पर इराकी युद्धक विमानों ने सलाहुद्दीन प्रांत के पूर्वी हिस्से में आईएस के ठिकानों पर दो हवाई हमले किए।बयान में कहा गया है कि इराकी आतंकवाद-रोधी सेवा के एक बल को घटनास्थल पर भेजा गया और वहां से पांच आईएस आतंकवादियों के शव, हथियार, मोबाइल फोन इत्यादि मिले। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में आईएस की हार के बाद से इराक में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है। हालांकि, आईएस के कुछ आतंकवादी शहरी केंद्रों, रेगिस्तानों और ऊबड़-खाबड़ इलाकों में घुस गए हैं और सुरक्षाबलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार हमले कर रहे हैं। बता दें कि पांच आतंकवादियों की मौत से इस्लामिक स्टेट को बड़ा झटका लगा है।

अन्य खबरे