इंडोनेशिया के सुमात्रा में आए भूकंप के तेज झटके
02 Mar, 2023
774
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत सुमात्रा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। देश की मौसम, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी बीएमकेजी ने यह जानकारी दी। मौसम एजेंसी ने कहा कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार आज सुबह छह बजकर पांच मिनट पर महसूस किए गए। जिसका केंद्र पेसिसिर सेलाटन (दक्षिण तट) जिले से 36 किमी दक्षिण पूर्व में और जमीनी सतह से 82 किमी की गहराई में स्थित था। एजेंसी के मुताबिक भूकंप के झटकों में सुनामी आने की कोई संभावना नहीं जताई गई है। भूकंप के झटके नजदीकी प्रांत जंबी में भी महसूस किए गए। बता दें कि इससे पहले तुर्की और सीरिया में भूकंप से हज़ारो लोगों की जान जा चुकी है।