सपना के बाद बीजेपी में रणदीप हुड्डा का भी नंबर
08 Jul, 2019
1216
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारतीय जनता पार्टी में लगातार नेता और अभिनेताओं का शामिल होना जारी है. सपना चौधरी के भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद अब फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा के राजनीति में प्रवेश को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं. इन कयासों को बल मिला है रणदीप की हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात से. इसकी फोटो रणदीप ने अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर भी की है. हालांकि टि्वटर के अलावा जब असल जिंदगी में उनसे प्रशंसकों ने इसके बारे में जानना चाहा, तो वह गोलमोल जवाब देते नजर आए. यह अलग बात है कि उनकी मां ने रणदीप के राजनीति में आने की संभावनाओं को सिरे से खारिज किया है.