Breaking News

ईद के दौरान तालिबान में तीन दिन का युद्धविराम

24 May, 2020 1014

संवाददाता/in24 न्यूज़.
ईद के दौरान तालिबान ने तीन दिन का युद्धविराम करने की घोषणा की है. तालिबान ने रविवार से शुरू ईद-उल-फितर के दौरान अफगान सरकार के साथ तीन दिवसीय युद्ध विराम की घोषणा की है, जिसकी पुष्टि आतंकवादी समूह के एक प्रवक्ता ने की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक बयान में कहा कि हमारे देशवासी अपने ईद के त्योहार को आसानी से मना सकें, इसलिए अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात (बहिष्कृत तालिबान शासन का नाम) का नेतृत्व सभी मुजाहिदीन को हमारे देशवासियों की सुरक्षा के लिए विशेष तैयारी के उपाय अपनाने और कहीं भी दुश्मन पर हमला नहीं करने का आदेश देता है, लेकिन अगर किसी भी स्थान पर दुश्मन की ओर से हमला होता है, तो बचाव में कार्रवाई की जाएगी। प्रवक्ता ने लड़ाकों से सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में न जाने का भी आग्रह किया। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी ने घोषणा का स्वागत किया है। गनी ने ट्वीट कर कहा कि मैं तालिबान द्वारा युद्धविराम की घोषणा का स्वागत करता हूं। अफगान सरकार शांति की पेशकश करती है।

अन्य खबरे