Breaking News

ईरान से तेल खरीदने वालों को हम देख लेंगे : ट्रंप

12 Oct, 2018 1592
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

अमेरिकी चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए भारत ने रूस के साथ एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली समझौते पर हस्ताक्षर कर लिए हैं. इसके अलावा भारत ईरान से कच्चे तेल का आयात भी जारी रखना चाहता है. वहीं, अमेरिका ने रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसके बावजूद भारत ईरान से तेल खरीदने पर विचार कर रहा है. भारत की अमेरिकी चेतावनी को नंजरअंदाज करना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पसंद नहीं आया है. ड्रंप ने भारत सहित पूरी दुनिया को ईरान से तेल का आयात करने वाले देशों पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा है कि 4 नबंवर के बाद ईरान से तेल का आयात करने वाले देशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अन्य खबरे