Breaking News

पीएम मोदी की मां हीराबेन अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

28 Dec, 2022 879

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सांस लेने में हो रही परेशानी के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मां हीराबेन (Heeraben) की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अहमदाबाद (Ahmedabad) के यूएन मेहता अस्पताल (UN Mehta Hospital) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पीएम मोदी ने मां हीराबेन की हालत स्थिर है। यूएन मेहता अस्पताल ने बुधवार दोपहर को हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया। खबर है कि मुख्यमंत्री सीएम भूपेंद्र पटेल उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। उधर, पीएम मोदी अपनी मां को देखने के लिए अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन की उम्र 101 साल है।इसी साल जून महीने में उन्होंने अपना 100 वां जन्मदिन मनाया था। तब पीएम मोदी ने उनके पैर धोए थे और उनसे आशीर्वाद लिया था। बता दें कि पीएम मोदी अपनी मां से समय-समय पर आशीर्वाद लेते रहते हैं।

अन्य खबरे