Breaking News

प्याज की महंगाई का विरोध प्याज की माला के साथ

27 Nov, 2019 1009

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
जिनका बजट फिक्स होता है तब उनके लिए महंगाई से लड़ना बेहद मुश्किल हो जाता है. आजकल प्याज की बढ़ती मांग ने उसे आम आदमी से दूर कर दिया है. और अब तो इसपर खुलकर राजनीति भी शुरू हो गई है. नेता अब इसके विरोध के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. इसी क्रम में आज राष्ट्रीय जनता दल के विधायक शिवचंद्र राम प्याज की माला पहनकर बिहार विधानसभा पहुंच गए. उन्होंने कहा कि प्याज की माला पहनकर आए हैं तब ना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देखेंगे.  बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुधवार को पूर्व मंत्री और राजद विधायक शिवचंद्र राम प्याज की माला पहनकर पहुंचे और उन्होंने प्याज की कीमतों में वृद्धि को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्याज आज सभी के खाने की थाली से गायब हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कृषि मंत्री कृषि रोडमैप को लेकर बड़े-बड़े भाषण देते हैं, परंतु प्याज की कीमतें बढ़ गईं. जबकि कृषि रोड मैप के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च हो गए.  विधायक शिवचंद्र राम कहा कि प्याज की माला पहनकर विधानसभा जाएंगे तभी ना मुख्यमंत्री जी देखेंगे और हम बताएंगे कि किस तरह प्याज की बढ़ी कीमत से आमजन को परेशानी हो रही है? गौरतलब है कि बिहार की राजधानी पटना में प्याज की खुदरा कीमत 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है.

अन्य खबरे