Breaking News

कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस देगा पाकिस्तान

21 Aug, 2019 1243

संवाददाता/in24 न्यूज़   

कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान अब  काउंसलर एक्सेस देगा. गौरतलब है कि पाकिस्तान की जेल में कैद कुलभूषण जाधव के मामले में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है. इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने पाकिस्तान को  कुलभूषण जाधव को कांउसलर एक्सेस देने का आदेश दे दिया है. जिसके बाद बाद पांचवीं बार इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आ गए है. बता दें कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस देेने से इंकार कर दिया था.  20 साल पहले 1999 में पाकिस्तान ने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस का दरवाजा खटखटाया था. पाकिस्तान का आरोप था कि भारत ने जानबूझ कर पाकिस्तान के टोही विमान को मार गिराया. जबकि सच यह था कि 16 सैनिकों को ले जा रहा पाकिस्तान का विमान जासूसी के इरादे से भारत के कच्छ में घुस आया था. पाकिस्तान के इस आरोप को कोर्ट की 15 जजों की फीठ ने 21 जून 2000 को बहुमत से खारिज कर दिया था.

अन्य खबरे