Breaking News

स्कूली बच्चों की तरह लड़ रहे हैं ट्रंप और किम 

23 Sep, 2017 1572
स्कूली बच्चों की तरह लड़ रहे हैं ट्रंप और किम : रूस ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़

मॉस्को :  रूस ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अमेरिका और उत्तर कोरिया की तनातनी  पर कहा है कि स्कूली बच्चों की तरह लड़ रहे हैं ट्रंप और किम. यह टिप्पणी रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने की है. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का दिमाग गर्म है और इन्हें शांत करने के लिए एक विराम की जरूरत है, शांत रहकर उत्तर कोरिया के परमाणु सैन्यकरण को देखना अस्वीकार्य है लेकिन साथ ही कोरियाई प्रायद्वीप में युद्ध छेड़ना भी अस्वीकार्य है। इस मामले का हल राजनीतिक प्रक्रिया के माध्यम से निपटा जा सकता है क्योंकि यही संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद की प्रक्रिया का अहम हिस्सा भी है।

हाल के समय में ट्रंप और किम के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिला ,इन दोनों के बीच खूब जुबानी जुंग तेज़ होती जा रही है,  किसी को पागल तो किसी को सनकी कहा जा रहा है।  एक तरफ किम ने ट्रंप पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि उनकी हताशा से उन्हें यकीन हो गया है कि उत्तर कोरिया द्वारा हथियारों को विकसित करना सही है। वहीं दूसरी तरफ ट्रंप ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर अमेरिका को अपनी रक्षा करनी है तो उसे उत्तर कोरिया को नष्ट करना होगा।

रूसी विदेश मंत्री ने कहा,चीन के साथ मिलकर हम तार्किक रवैया अपनाएंगे न कि भावुक रवैया। लेकिन जब स्कूली बच्चे लड़ना शुरू कर देते हैं तब उन्हें कोई नहीं रोक सकता है।

जापान ने भी किम के बयान की आलोचना करते हुए कहा है कि उत्तर कोरिया का बयान और उसका व्यवहार इस क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है ,लेकिन चीन उत्तर कोरिया के पक्ष में नज़र आता है. वहां के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि उत्तर कोरिया को खतरनाक दिशा में नहीं जाना चाहिए।

अन्य खबरे