जलियांवाला हत्याकांड शर्मनाक : ब्रिटेन
13 Apr, 2019
1560
संवाददाता/in24 न्यूज़.
सुबह का भूला अगर शाम को घर वापस आ जाये तो उसे भूला नहीं कहते, मगर ब्रिटेन ने जिस तरह जलियांवाला बाग़ हत्याकांड के सौ साल बाद अफ़सोस जाहिर किया है वह अपने आप में हैरत करनेवाली बात है. गौरतलब है कि जलियांवाला हत्याकांड की आज 100वीं बरसी है. इतिहास के पन्नों में ये एक भयावह घटना के रूप में दर्ज है, जिसमें जनरल डायर ने हजारों निहत्थे लोगों की जान ले लीं. आज ही के दिन 1919 में ये घटना हुआ. ये एक ऐसी घटना है, जिसे जानकर आज भी लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इतिहास के पन्नों में दर्ज ये खौफनाक घटना सिर्फ भारतीयों के लिए भयावह नहीं, बल्कि बिट्रेन के लिए भी शर्मनाक घटना थी. भले ही इस घटना के सौ साल हो गए हैं, लेकिन आज भी ये हत्याकंड हमारे ज़ेहन में बसा हुआ है. इस घटना के सौ सालों बाद बिट्रेन ने अपने एक बयान में कहा है कि ये घटना ब्रिटेने के लिए शर्मनाक है.