Breaking News

टेक्सास के शॉपिंग मॉल में अंधाधुंध फायरिंग से नौ की मौत

07 May, 2023 866

संवाददाता/in24 न्यूज़.
गोलीबारी का एक अजीबो गरीब मामला अमेरिका के टेक्सास (Texas) से सामने आया है जहां के एलन में एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को हुई गोलीबारी (crossfire) में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। सीबीएस न्यूज ने एलन अग्निशमन विभाग के हवाले से यह जानकारी दी। एलन पुलिस विभाग ने शनिवार को ट्विटर पर कहा कि एलन प्रीमियम आउटलेट्स (Allen Premium Outlets) पर हुई गोलीबारी में नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को मार गिराया। सीबीएस ने बाद में शनिवार को एलन अग्निशमन विभाग का हवाला देते हुए बताया कि गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर सात लोग मृत पाए गए। नौ घायलों को अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन बाद में अस्पताल में दो लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन विभाग ने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है, जबकि चार की हालत स्थिर है। आगे की जांच शुरू है।

अन्य खबरे