Breaking News

सुरक्षा बल ने किया पुंछ मुठभेड़ में एक आतंकवादी को ढेर

14 Dec, 2021 772

संवाददाता/in24 न्यूज़।
आतंक के  खिलाफ जारी लड़ाई में जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिला पुंछ में सुरक्षा बलों तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में मंगलवार को एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुरनकोट के डोरी ढूक क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफियां सूचना के आधार सुरक्षा बलों ने आज तड़के तलाश अभियान शुरू किया। सूत्रों ने बताया कि इलाके में छिपे हुए आतंकवादियों ने तलाश दल पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों के जवानों ने गोलियां चलाई और मुठभेड़ शुरू हो गई। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। बता दें कि सुरक्षा बलों द्वारा लगातार आतंकियों के खिलाफ अभियान शुरू है।

अन्य खबरे