Breaking News

तूफ़ान आने से चीन में छह की मौत और 218 घायल

15 May, 2021 1080

संवाददाता/in24 न्यूज़.
चीन भले ही शक्तिशाली होने का लाख दावा करे, मगर कुदरत के सामने किसी की शक्ति काम नहीं आती। चीन में हुबेई प्रांत के वुहान में तेज आंधी-तूफान की चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई और 218 लोग घायल हो गए। आपदा सेवा विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिंयाग्सू प्रांत के शेंगजे शहर में भी तेज आंधियां चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 21 अन्य घायल हुए हैं। बता दें कि चीन के वुहान से कोरोना वायरस निकला था।

अन्य खबरे