Breaking News

कर्नाटक विधानसभा स्पीकर ने 14 बागी विधायकों को अयोग्य करार दिया

28 Jul, 2019 1148
संवाददाता/in24 न्यूज़। 
 
कर्नाटक में अभी नाटक जारी है कर्नाटक की राजनीति में अभी भी उठापतक जारी हैं।  कर्नाटक विधानसभा स्पीकर केआर रमेश कुमार ने 14 बागी विधायकों अयोग्या करार दे दिया. इनमें 11 कांग्रेस के और तीन जेडीएस के विधायक शामिल हैं. वहां भले ही बीजेपी ने कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिरा एक बार फिर अपनी सरकार बना ली हो लेकिन इन सब के बावजूद भी वहां राजनीति संकट खत्म होता नहीं दिख रहा है. बता दें, बीएस येदियुरप्पा ने पिछले ही सप्ताह राज्य में नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. उन्हें 29 जुलाई को बहुमत साबित करना है. इससे पहले स्पीकर ने गुरुवार को तीन विधायकों को अयोग्य करार दिया था. इसके बाद विधानसभा में सदस्यों की संख्या 209 हो गई. अब बहुमत का आंकड़ा 105 हो गया है, यह संख्या भारतीय जनता पार्टी के पास है.  

अन्य खबरे