Breaking News

भारी मात्रा में हथियार के साथ लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी गिरफ्तार

14 Oct, 2023 646

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पंजाब को दहलाने की साजिश को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने नाकाम कर दिया है। स्पेशल ऑपरेशन सेल ने लश्कर-ए-तैयबा के माड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी जम्मू कश्मीर के बताए जा रहे हैं। स्पेशल ऑपरेशन सेल ने आरोपियों के कब्जे से दो आईईडी, दो हैंड ग्रेनेड, एक पिस्टल, दो मैगजीन, 24 जिंदा कारतूस, एक टाइमर स्विच, आठ डेटोनेटर और चार बैटरियां बरामद हुई है। यह लोग पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे।बता दें कि सीमा पार बैठे आतंकी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे और आए दिन घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा ड्रोन से माध्यम से भी आए दिन ड्रग्स और हथियारों की तस्करी की जा रही है, जिसे समय-समय पर बीएसएफ के जवानों की ओर से नाकाम भी किया जा रहा है। बता दें कि त्योहारी सीजन में स्पेशल ऑपरेशन सेल ने सुरक्षा और कड़ी कर दी है।

अन्य खबरे