Breaking News

नासा का दावा : सूरज का बड़ा हिस्सा टूटा

11 Feb, 2023 857

संवाददाता/in24 न्यूज़। .  
कुदरत के जारी कहर के बीच अब खबर है कि सूर्य का एक बड़ा हिस्सा अपनी सतह से टूट गया है। इससे साइंटिस्ट हैरान हैं। वहीं सतह टूटने की जानकारी लगाई जा रही है कि यह कैसे हुआ! सतह टूटने से एक बवंडर उसके चारों ओर चक्कर लगा रहा है। इस घटना की जानकारी नासा (NASA) के जेम्स वेब टेलिस्कोप ने रिकॉर्ड किया है। इसकी वीडियो भी सामने आई है। पिछले हफ्ते स्पेस वेदर फोरकास्टर डा. तमिता स्कोव ने सतह टूटने का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था।सूरज से सोलर फ्लेयर्स निकलती रहती हैं। इससे धरती पर कम्युनिकेशन पर असर पड़ता है, इसलिए वैज्ञानिकों को चिंता सता रही है कि इस बार तो सूर्य का एक हिस्सा टूट कर अलग हुआ है। साइंटिस्ट ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इस लेटेस्ट डेवलपमेंट का धरती पर क्या असर होगा। डॉ. स्कोव ने ट्वीट में लिखा कि नॉर्थ पोल के पास एक हिस्सा मुख्य फिलामेंट से टूटकर अलग हो गया और अब सूर्य के चारों ओर एक बड़े भंवर के रूप में चक्कर लगा रहा है। यहां 55 डिग्री से ऊपर सूरज के ऐट्मॉस्फेरिक डाइनमिक्स को समझने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया जा सकता है। यूएस नेशनल सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक रिसर्च के सोलर फिजिसिस्ट स्कॉट मैकिन्टोश ने स्पेस डॉट कॉम को बताया कि उन्होंने सोलर फ्लेयर के टूटने पर कभी ऐसा भंवर नहीं देखा। मैकिन्टोश दशकों से सूर्य पर रिसर्च कर रहे हैं। नासा के मुताबिक़ पहले ऐसी कई तरह की घटनाएं हुई हैं, लेकिन इस नई घटना ने चिंता बढ़ा दी है। स्पेस साइंटिस्ट अब इस अनोखी घटना के बारे में ज्यादा जानकारी इकट्ठा करने में जुट गए हैं। इसके चलते सूर्य पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। जाहिर है यह खबर सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं!

अन्य खबरे