Breaking News

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी गायब

15 Jun, 2020 848

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पकिस्तान में दो भारतीय उच्चायोग के अधिकारी गायब पाए गए हैं. भारत और पाकिस्‍तान में बढ़ते तनाव के बीच इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के साथ काम करने वाले दो भारतीय अधिकारी का गायब होना कई सवाल खड़े कर रहा है. उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। ऐसी रिपोर्ट है कि पिछले करीब दो घंटे से उन दोनों ही अधिकारियों के साथ संपर्क नहीं किया जा सका है।इससे पहले नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्‍चायोग में काम करने वाले दो अधिकारियों को जासूसी के आरोप में भारत ने पकड़ा था। पकड़े गए दोनों व्यक्ति की पहचान आबिद हुसैन और मोहम्मद ताहिर के तौर पर हुई थी। दोनों को दिल्ली पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे रुपयों के बदले एक भारतीय नागरिक से भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों से संबंधित संवेदनशील दस्तावेज हासिल कर रहे थे। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि एक कूटनीतिक मिशन के सदस्य के तौर पर अपने दर्जे से परस्पर विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में सरकार ने दोनों अधिकारियों को निषिद्ध घोषित किया है और उनसे 24 घंटे के अंदर देश छोड़कर वापस जाने को कहा। हालांकि, पाकिस्तान ने इसके ऊपर आपत्ति जाहिर की थी। उसके बाद भारतीय राजनयिक गौरव अहलूवालिया इस्लामाबाद में परेशान करने का मामले सामने आया था। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव गहरा गया था। खासकर इस्लामाबाद में काम कर रहे भारतीय राजनयिकों और दूसरे स्टाफ के लिए हालात मुश्किल और खतरनाक होने की आशंका पैदा हो गई है।

अन्य खबरे