पाकिस्तान में शहीद भगत सिंह चौक
27 Sep, 2018
1596
संवाददाता/in24 न्यूज़.
शहीद भगत सिंह जयंती पर पूरा देश आजादी के इस महान क्रांतिकारी को याद कर रहा है, वहीँ पाकिस्तान में भी उनके दीवानों की कोई कमी नहीं है. शहीद भगत सिंह की शख्सियत किसी परिचय की मोहताज नहीं है. जब भीं कहीं देश प्रेम की बात आती है तो भगत सिंह का नाम युवाओं की जुबान पर सबसे पहले आता है. यहां तक की पाकिस्तान की सरकार ने भी भगत सिंह को महान क्रांतिकारी मानते हुए मशहूर शादमान चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर रख दिया है. इसी से पता चलता है कि भगत सिंह केवल हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी लोकप्रिय हैं.पाकिस्तान की कोर्ट ने शहीद भगत सिंह के नाम पर चौक रखने के प्रस्ताव को मुहर लगाई थी. गौरतलब है कि पाकिस्तान की कोर्ट ने लाहौर जिला सरकार को ये आदेश दिया था कि शादमान चौक का नाम बदल कर शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाए.