Breaking News

पाकिस्तान में हिंदू लड़की के अपहरण के बाद मुस्लिम से जबरन शादी

14 Jul, 2022 701

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक 16 वर्षीय हिंदू लड़की का अपहरण कर पाकिस्तान के सिंध में एक मुस्लिम व्यक्ति से जबरन शादी कर दी गई। अपहरण के बाद सबसे पहले उसका धर्मांतरण कराया गया। अपनी बेटी को बचाने के लिए नवाबशाह में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के घर के सामने हिंदू समुदाय के लोगों ने मदद की अपील की। खबर के मुताबिक सिंध प्रांत के काजी अहमद शहर से एक हफ्ते पहले लड़की का अपहरण किया गया था। आरोप है कि 16 साल की हिंदू लड़की को अगवा करके उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और बाद में उसकी मुस्लिम व्यक्ति के साथ निकाह कराया गया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी का माहौल है। घटना के विरोध में लोगों ने नवाबशाह में स्थित पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के घर के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने लड़की का जल्द पता लगाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में रोष का माहौल बना हुआ है।

अन्य खबरे