Breaking News

पाकिस्तान लौटेंगे नवाज शरीफ

11 Apr, 2022 643

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिरने के बाद पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ईद के बाद अगले माह पाकिस्तान वापस लौट सकते हैं। यह जानकारी PML-N के वरिष्ठ नेता ने दी। इमरान खान को लेकर इन दिनों पाकिस्तान में राजनीतिक हलचलें तेज हैं। इस बीच मियां जावेद लतीफ ने कहा कि PML-N सुप्रीमो और तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ की अपेक्षित वापसी के मामले पर गठबंधन में शामिल पार्टियों के साथ विचार-विमर्श किया जाना है। मई के पहले सप्ताह में ईद मनाई जाएगी। देश में राजनीतिक अस्थिरता की बात कहते हुए लतीफ ने बताया कि गठबंधन की सरकार छह माह से अधिक नहीं चलेगी और इसका एकमात्र समाधान नए सिरे से चुनाव कराना है। बता दें कि फिलहाल शाहबाज़ खान का नाम प्रधानमंत्री के तौर पर सामने आया है। 

अन्य खबरे