Breaking News

भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में मकान ढहने से नौ की मौत

19 Nov, 2021 674

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कुदरत के कहर से तमिलनाडु परेशान है। तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के पेरनामबेट में भारी बारिश होने की वजह से शुक्रवार को एक मकान के ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई और अन्य आठ घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मरने वालों में चार बच्चे और चार महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए पेरनामबेट सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है।यह हादसा आज तड़के उस समय हुआ जब घर के लोग गहरी नींद में सो रहे थे और मकान के ढहने से पीड़ित मलबे में दब गए। पुलिस और दमकल कर्मियों ने मलबे में से शवों को निकाल कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने हर संभव मदद देने की  घोषणा की थी।

अन्य खबरे