Breaking News

कोलकाता के सिनेमा हॉल में आग लगने से दो लोग घायल

03 Jul, 2021 1129

संवाददाता/in24 न्यूज़।
सिनेमा हॉल में आग लगने से दो लोग पश्चिम बंगाल में घायल हुए हैं। बता दें कि कोलकाता के लेक टाउन इलाके के जया सिनेमा हॉल में आग लगने से कम से कम दो लोग घायल हो गये। घटना शुक्रवार रात की है। आग पर काबू पाने के लिये 15 दमकल वाहनों को काम पर लगाया गया। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार आग कल रात करीब 0945 बजे मिनी जया के नाम से पहचाने जाने वाले जया सिनेमा हॉल के सबसे ऊपरी मंजिल में लगी। राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस ने घटनास्थ का दौरा करने के बाद कहा कि आग उस समय लगी जब सिनेमा हॉल के केयरटेकर और उनकी पत्नी इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर खाना बना रहे थे। श्री बाेस ने कहा, “आग लगने से केयरटेकर भी जख्मी हो गये हैं।” बता दें कि ये हादसा और भी बड़ा हो सकता था अगर वहां भीड़ होती!

अन्य खबरे