भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने किया खूनी खेल का प्लान तैयार
संवाददाता/in24न्यूज़.
पाक की नापाक हरकत का पर्दाफाश हुआ है. सुरक्षाबलों और सुरक्षा एजेंसियों की चुस्ती से भारत में हमले नहीं कर पाने की वजह से पाकिस्तान और उसके आतंकी संगठन बेचैन हैं। अब आईएसआई और आतंकवादी संगठनों ने खूनी खेल का नया प्लान तैयार किया है। बताया जा रहा है कि अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए आतंकी संगठन गैंगस्टर्स का सहारा लेने की कोशिश कर रही है। हाल ही में चंडीगढ़ इंटेलिजेंस यूनिट ने सभी इंटेलिजेंस एजेंसी यूनिट्स को आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ को लेकर सावधान किया है। कुछ गैंगस्टर्स का नाम देते हुए इंटलिजेंस विंग ने कहा है कि आईएसआई और आतंकवादी समहू इन गैंगस्टर्स के साथ संपर्क में हैं और उन्हें भारत में हमलों को अंजाम देने का टास्क दे रहे हैं। इनमें से कुछ भगोड़े अपराधी हैं तो कुछ जेलों में बंद हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि यह संभव है कि आईएसआई इन स्थानीय लेकिन बेहद प्रभावशाली गैंगस्टर्स से संपर्क कर सकता है या पहले से ही संपर्क में है। सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के पंजाब यूनिट ने कुछ दिन पहले भेजे अलर्ट में कहा है कि आईएसआई और दूसरे आतंकवादी संगठनों ने पांच गैंगस्टर्स को कुछ नेताओं को टारगेट करने का टास्क दिया है। इन पांच गैंगस्टर्स में से दो भगौड़े हैं और पुलिस उनकी तलाश में है, जबकि तीन पंजाब के अलग-अलग जेलों में कैद हैं। ये गैंगस्टर्स दर्जनों हत्याओं, लूट, नशे के कारोबार में शामिल हैं और जेल से रैकेट चला रहे हैं। लोकल पुलिस को इन गैंगस्टर्स पर नजर रखने को कहा गया है। बता दें कि पकिस्तान लगातार कभी सीज फायर का उल्लंघन करता है तो कभी घुसपैठ की कोशिश, मगर हर बार उसके नापाक इरादे को जवान नेस्तनाबूद कर देते हैं.