भारत पर पाकिस्तान ने किया था एफ-16 लड़ाकू विमान से हमला
06 Mar, 2019
634
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों पर पकिस्तान द्वारा 27 फरवरी को किए गए हमले में अमेरिकी एफ-16 विमानों और एमराम मिसाइल का प्रयोग करने के साक्ष्य अमेरिका को सौंप दिए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत इस बात को लेकर निश्चिंत है कि वाशिंगटन इस मामले की तह तक जायेगा कि पाकिस्तान ने इस अमेरिका निर्मित लड़ाकू विमान के साथ ही हवा से हवा में मार करने वाली एमराम मिसाइल का इस विमान से भारत के खिलाफ प्रयोग किया है। भारतीय वायुसेना ने 28 फरवरी को एमराम मिसाइल के अवशेषों को बतौर साक्ष्य प्रस्तुत किया था। इस दौरान बताया गया कि पाकिस्तान के पास एफ-16 के अलावा ऐसे कोई दूसरे लड़ाकू विमान नहीं हैं जो इस मिसाइल को दाग सकें।