Breaking News

मुंबई का गोल्डन स्टैचू मैन बना आकर्षण का केंद्र

25 May, 2022 676
संवाददाता/in24 न्यूज़/मुंबई
 
हर व्यक्ति का सपना होता है कि वो समय रहते वो बुलंदी हासिल करे जिससे कि समाज में उसे सेलिब्रेटी का दर्जा मिले और वो सुर्ख़ियों में रहे. मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान के पास गोल्डन स्टैचू मैन इतना मशहूर हो गया है कि अब मुंबई शहर में उसकी चर्चा होने लगी है. जो भी दादर के शिवाजी पार्क से गुजरता है, उसकी नजर इस गोल्डन स्टैचू मैन पर जरूर पड़ती है. वहां से गुजरने वालों के लिए यह गोल्डन स्टैचू मैन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यही नहीं, यहां से गुजरने वाले ज्यादातर लोग इस स्टैचू मैन के पास खड़े होकर सेल्फी लेते हैं, फोटो खिंचवाते हैं और उससे हाथ मिलाते हैं. इस गोल्डन स्टेचू मैन का कहना है कि वह आगे जाकर एक सेलिब्रिटी बनना चाहता है और जो पैसे कमाएगा और उस पैसों से विकलांग लोगों की मदद करेगा. वैसे आपको बता दें कि, इस गोल्डन स्टैचू मैन का नाम स्वप्निल युवराज खेडेकर है, जिसका मकसद साफ है और उसी मकसद को लेकर स्वप्निल लगातार आगे की तरफ बढ़ रहा है और कुछ ही दिनों में यह मुंबई करो के बीच चर्चा का केंद्र बन गया.
 
 

अन्य खबरे