Breaking News

हाफिज सईद पर जुम्मे का संबोधन देने पर रोक लगी

08 Mar, 2019 1435

संवाददाता/in24 न्यूज़। 

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लाहौर में जमात -उद-दवा के मुख्यालयों में जुम्मे की नमाज के बाद संबोधन करने पर मुंबई 26/11 आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर रोक लगा दी गयी है। हाल के वर्षों में शायद ऐसा पहली बार है कि सईद लाहौर में होने के बावजूद भी जेयूडी मुख्यालय जामिया मस्जिद कदसिया में जुम्मे का संबोधन नहीं दे पाएगा। सईद को कभी भी जुम्मे का संबोधन देने से नहीं रोका गया, उस दौर में भी नहीं, जब मस्जिद कदसिया का नियंत्रण पंजाब सरकार के हाथों में था। पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘पंजाब पुलिस ने जामिया मस्जिद कदसिया को सील कर दिया है।  

अन्य खबरे