अजमेर में मनमुटाव से पत्नी ने कराई पति की हत्या
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अजमेर से एक हैरान करनेवाली हत्या का मामला सामने आया है जिसमें पत्नी ने ही अपने पति की हत्या करवा दी. गौरतलब है किइस मामले में अजमेर पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सिर्फ 24 घंटे में सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, यहां के क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र में एक बकरी चराने वाले युवक बालूराम गुर्जर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले पर कार्यवाही करते पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मृतक बालूराम की हत्या की साजिश रचने वाली और कोई नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही निकली। पुलिस जांच के मुताबिक, पति से मनमुटाव के चलते आरोपी पत्नी ने पड़ोस के युवकों को 35000 रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी.आरोपी युवकों ने मृतक बालूराम को पहाड़ी पर घेरकर उसका गला दबा कर हत्या कर दी थी. बालूराम हर रोज की तरह उस दिन भी जानवर चराने गिरफ़्तार आरोपियों में मृतक की पत्नी मनफूल, विजय ढिल्लिवाल व नवलदीप गढ़वाल शामिल है जबकि वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है.