Breaking News

अपनी सर्विस राइफल से पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारी

29 Jan, 2024 1626

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
हिमाचल के थाना डमटाल के चौकी ढांगू पीर के साथ लगते ढांगू रेलवे पुल पर पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी ढांगूपीर के प्रभारी राजपाल ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे आसपास से साक्ष जुटाए। साथ ही फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया और डॉक्टर हितेश पटियाल ने ब्लड सैंपल एकत्रित किए। पुलिस ने घटनास्थल से सर्विस राइफल की गोलियां और खाली खोल बरामद किए हैं। राइफल में पांच गोलियां होती हैं। आत्महत्या करने वाले पुलिस कर्मचारियों की पहचान एचएएस आई विजय कुमार सीआरबी गार्द नंबर 1 पुत्र जैसी राम गांव तयौडा तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है। घटना की पुष्टि डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने की है। आगे की करवाई जारी है।

अन्य खबरे