Breaking News

अपने मासूम बच्चों के साथ पिता ने की आत्महत्या

09 Sep, 2020 994

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हर हाल में पिता अपने बच्चों के लिए सोचता है कि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो, मगर रांची में एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चो के साथ कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली. यह घटना रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के कुच्चु गांव की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की शिनाख्त 31 वर्षीय सत्येंद्र महतो, चार वर्षीय पुत्र रितेश कुमार और  दो वर्षीय निलेश कुमार के रूप में की गई है। बुधवार को स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शव को कुएं से बाहर निकलवाया। जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। बताया जाता है कि सत्येंद्र महतो अपनी पत्नी से हमेशा लड़ाई झगड़ा करते रहता था। इसी को लेकर किसी बात को लेकर सोमवार को भी विवाद हुआ था। इसके बाद सत्येंद्र महतो की पत्नी रेखा देवी अपने बच्चों को छोड़कर ओरमांझी स्थित सामता गांव मायके चली गई थी ।इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि सत्येंद्र ने अपने दोनों बच्चों को पहले कुएं में डाल दिया और फिर खुद कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पत्नी से विवाद का प्रतीत होता है। पत्नी से विवाद के बाद पति ने अपने दोनों बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है । फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बता दें कि एक हंसता खेलता परिवार पारिवारिक कारणों से खत्म हो गया.    

अन्य खबरे