Breaking News

अलकायदा का आतंकी बेंगलुरु से गिरफ्तार

11 Feb, 2023 790

संवाददाता/in24 न्यूज़। .  
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक संदिग्ध आतंकी को कर्नाटक के बेंगलुरु (Bangalore) से गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान आरिफ के रूप में हुई है। बताया जाता है कि इंटरनेट के जरिए वह पिछले दो साल से अलकायदा (Al Qaeda) के संपर्क में था। मामले में एनआईए ने अपनी जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध आतंकी आरिफ पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और एक कंपनी में काम करता है। सूत्रों के मुताबिक वह इंटरनेट के जरिए आतंकियों से जुड़ा था। हालांकि, अभी तक किसी घटना में शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं। खबर के मुताबिक वह जल्द ही ईरान और अफगानिस्तान के लिए रवाना होने वाला था। यहां जाकर वह आतंकी संगठन IKP से जुड़ने की तैयारी में था। हालांकि, इससे पहले ही NIA ने उसे बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी के लिए यह एक बड़ी कामयाबी है।

अन्य खबरे