अलकायदा के नए उत्तराधिकारी का नाम आया सामने
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आतंकी संगठन अलकायदा ने अपने नए उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा की है. गौरतलब है कि सुरक्षा बलों द्वारा जाकिर मूसा को मुठभेड़ में मार गिराने के दो हफ्ते बाद अलकायदा की कश्मीर इकाई ने उसके उत्तराधिकारी का नाम घोषित कर दिया है. गजवत-उल-हिंद (एजीएच) की ओर से जारी वीडियो में हमीद लेल्हारी को भारत में अलकायदा का नया कमांडर नियुक्त किया गया है. 30 साल का हमीद पुलवामा का रहने वाला है. इसके साथ ही उसके सहयोगी का नाम भी घोषित किया गया है. ईद के दिन जारी वीडियो में अल कायदा से जुड़े संगठन ने कहा है जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला हमीद जाकिर मूसा का स्थान लेगा. उसके सहयोगी बतौर गाजी इब्राहम खालिद को नियुक्त किया गया है. गौरतलब है कि ईद पर जाकिर मूसा और मसूद अजहर का पोस्टर लिए युवाओं ने सुरक्षा बलों पर जबर्दस्त पथराव किया था.