अवैध फेरीवालों ने मनपा अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के साथ की धक्का मुक्की
संवाददाता/ in24 न्यूज़
फेरीवालों (hawkers) द्वारा मीरा भायंदर मनपा (mbmc) के अधिकारियों और सुरक्षा रक्षकों के साथ धक्का मुक्की और मारपीट का ताजा मामला सामने आया है. अवैध फेरीवालों पर कार्रवाई करने गए मनपा अधिकारियों पर फेरी वालों ने हमला कर दिया, जिसके बाद काफी देर तक वहाँ गहमागहमी की स्थिति बनी रही, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है. फेरीवालों द्वारा अतिक्रमण की शिकायत आये दिन मीरा भायंदर महानगरपालिका विभाग को मिल रही थी, जिसके बाद मनपा के कर्मचारी इन फेरीवालों को यहाँ से हटाने पहुंचे थे. लेकिन मनपा के अधिकारियों और कर्मचारियों को यहां के फेरीवालों की नाराजगी का सामना करना पड़ा.
वैसे यह कोई पहला मामला नही है जब सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने गए मनपा अधिकारियों पर फेरीवालों ने हमला किया है इससे पहले भी इससे पहले भी ठाणे घोड़बंदर रोड पर अवैध रूप से कब्ज़ा जमाये फेरीवालों पर कार्रवाई करने पहुंची महिला सहायक आयुक्त पर हमला कर दिया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करना पड़ा था और उस पर सियासत भी जमकर हुई थी, लेकिन उसके बावजूद शहर में सड़कों के किनारे अतिक्रमण कर बैठे फेरीवालों की संख्या में कमी आने की बजाय वृद्धि ही हो रही है.