Breaking News

आज़म खान के परिवार को जेल में जान का ख़तरा

28 Feb, 2020 965
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

 उत्तर प्रदेश के सीतापुर जेल में सपा सांसद आजम खान और उनके परिवार को जान का खतरा है। यह बात आजम के वकील खलील उल्लाह खान ने कही है। इसके लिए खलील ने रामपुर कोर्ट में अर्जी दी है। उन्होंने सीतापुर जेल में शिफ्ट किए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा- हाल ही में सीतापुर जेल भेजे गए कुछ अभियुक्तों की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। कोर्ट की अनुमति के बिना जेल प्रशासन ने तीनों नेताओं (आजम, तंजीन, अब्दुल्ला) को सीतापुर जेल 24 घंटे के भीतर ट्रांसफर कर दिया। अर्जी को संज्ञान में लेते हुए कोर्ट ने रामपुर जेल अधीक्षक को तलब किया है। जेल अधीक्षक आज अपना जवाब दाखिल करेंगे। आजम खान के वकील खलील उल्लाह खान ने कोर्ट के समक्ष कहा कि आजम 72 साल के हो चुके हैं, उन्हें तमाम बीमारियां हैं। जबकि, तंजीन के कई ऑपरेशन हो चुके हैं। दोनों को बेहतर इलाज की आवश्यकता है। सीतापुर जेल में इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है। किसी को बिना बताए तीनों नेताओं को सीतापुर शिफ्ट करना एक राजनीतिक साजिश हो सकती है।

अन्य खबरे