Breaking News

ईवीएम मशीन की सुरक्षा के बीच जवान ने साथी की गोली मारकर हत्या की

25 Dec, 2022 742

संवाददाता/in24 न्यूज़.
ईवीएम मशीन (evm machine) की सुरक्षा करने के बीच छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कांकेर (kanker) के स्थानीय पीजी कालेज (PG College) में आज सुबह जवानों के विवाद में एक जवान ने अपने साथी को गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यहां के पीजी कॉलेज में ईवीएम मशीन रखा गया है, जिसकी सुरक्षा में जवान तैनातजवान ने साथी की गोली मरकर हत्या की । सुरक्षा में तैनात छत्तीसगढ आर्म फोर्स 11 बटालियन सी कंपनी के जवान ने फायरिंग कर दी, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र भगत की मौत हो गई है। फायरिंग करने वाले जवान का नाम पुरुषोत्तम सिंह है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के बाद जवान पुरुषोतम ने इस घटना को अंजाम दिया। साथ ही ये बात भी सामने आई है कि आरोपी जवान की दो तीन दिनों से तबीयत खराब थी। मानसिक रूप से परेशान था। फायरिंग के बाद जवान ने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया था। कांकेर एसपी और कंपनी कमांडर पहुंचे और दो घंटे बाद जवान को बाहर निकाला जा सका। आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे