एक और प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या के बाद लाश को फ्रिज में छुपाई
संवाददाता/in24 न्यूज़.
श्रद्धा हत्याकांड (shraddha murder case) के बाद बिल्कुल इसी तरह का एक और मामला सामने आया है जिसमें प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या के बाद उसे फ्रिज में पहुंचा दिया। यह घटना दिल्ली के मित्राऊं गांव (Mitraon Village) से सामने आई है जिसमें एक युवक ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसकी लाश ढाबे के फ्रिज में छिपा दी। आरोपी का नाम साहिल गहलोत (Sahil Gehlot) है और इसी गांव का रहने वाला है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक की शादी किसी और लडक़ी से तय हो चुकी थी। प्रेमिका युवक की शादी में बाधा डाल रही थी। वह नहीं चाहती थी कि साहिल की शादी कहीं और हो। इस बात को लेकर साहिल ने प्रेमिका को बुलाया और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद लड़की की लाश ढाबे के फ्रिज में छिपाकर फरार हो गया। बता दें कि श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब ने भी श्रद्धा का शव फ्रिज में ही छुपाया था और शव को ठिकाने लगाने के लिए शव के कई टुकड़े किए थे। बता दें कि आगे की कार्रवाई जारी है।