एक लड़की से नौ लोगों ने किया गैंगरेप
संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश में बलात्कार क खिलाफ भले ही अनेक कानून बने हुए हैं बावजूद इसके बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. गौरतलब है कि महबूबाबाद के बलराम तांडा क्षेत्र में एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ। इस घटना की गु्त्थी पुलिस ने सुलझाई। इस मामले में कुल 9 आरोपी शामिल होने पर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी फरार है। आरोपियों में चार आरोपी मायनर है। बताया जा रहा है कि खम्मम जिले के इल्लंदु मंडल की एक लड़की इस महीने की 6 तारीख को हैदराबाद से रेलवे रवाना होकर सुबह 7 बजे महबूबाबाद पहुंची। उसके पास रुपये नहीं होने से वह शाम तक वहीं पर ठहरी। रात 9 बजे के करीब उसकी जान-पहचानवाले बलराम तांडा का रहनेवाले एक युवक ने उसे फोन कर रुपयों के लिए तांडा आने के लिए कहा। इस पर वह वहां पहुंची। उस युवक के साथ अन्य आठ लोगों ने उसे रुपये देने की बात कहकर गांव की सीमा पर मौजूद आम के बगीचे में ले गये। वहां पर उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया। देर रात 11 बजे आम के बगीचे चीख-पुकार सुन वहां से मोटरसाइकिल पर जा रहे बलराम तांडा के सरपंच इसलावत नीलावेणी के पति हरि घटनास्थल पहुंचे। उन्हें वहां आते देख आरोपी फरार हो गए। पीड़िता के साथ बात करने के बाद उन्होंने उसके पिता को जानकारी दी। मामला दर्ज कर पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो सेलफोन और दो दुपहिया वाहन बरामद किये गये। आरोपियों में बलराम तांडा के इसलावत रघु, इसलावत किशन, भवानीनगर तांडा के गुगुलोतु हुसैन को छोड़ अन्य चार आरोपी मायनर हैं।