Breaking News

एटीएम से पैसे निकलते हुए दो युवक पकड़े गए

02 Feb, 2019 1413
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

एटीएम हैक कर एटीएम मशीन से रुपए निकालते समय ही कोलकाता में दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया, लेकिन इतने में एक भागने में कामयाब रहा. पकड़ गये एक युवक को लोगों ने जम कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया. घटना साल्टलेक के एफडी ब्लॉक की है. युवक के पास से कई एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं. 
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक का नाम संजय मंडल बताया गया है. वह आसनसोल का रहनेवाला है. एफडी ब्लॉक के एक एटीएम काउंटर में कोई सुरक्षा कर्मी व गार्ड नहीं था. उस वक्त पुलक बनर्जी नामक एक युवक उक्त एटीएम से कुछ रुपये निकालने पहुंचा था. उसने एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन पैसे नहीं निकले. बार-बार कोशिश करने पर एटीएम में तुरंत टाइम आउट दिखा रहा था. अंत में वह बाहर आ गया. उसने देखा कि उसी वक्त वहां मौजूद दो लड़के तुरंत अंदर गए. इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. 

अन्य खबरे