Breaking News

एनसीबी की चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती समेत 33 आरोपी के नाम

05 Mar, 2021 1874

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एनसीबी की चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती के अलावा 33 आरोपियों के नाम डाले गए हैं। सुशांत ड्रग मामले की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एनडीपीएस अदालत में शुक्रवार को एक लंबी चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में 33 आरोपियों के नाम हैं और इसमें 200 गवाहों के बयान भी शामिल हैं। हार्ड कॉपी में 12,000 से ज्यादा पेज हैं और डिजिटल फॉर्मेट लगभग 50,000 पन्नों का है। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उसका भाई शोविक चक्रवर्ती और 33 दूसरे लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में बॉलीवुड से जुड़े लोग, सुशांत की घरेलू मदद, कथित ड्रग पेडलर और सप्लायर शामिल थे। इस मामले में 5 आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।  गौरतलब है कि एनसीबी ने पिछले साल अगस्त में राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स से जुड़े दो मामले दर्ज किए थे। एनसीबी ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती को पिछले साल सितंबर में कई दूसरे लोगों के अलावा केस के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। वे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। एनसीबी की पूछताछ में रिया ने बताया था कि सुशांत 2016 से ही ड्रग ले रहे थे और वह सुशांत के लिए ही ड्रग्स मंगाती रही हैं। रिया एनसीबी के सामने यह स्वीकर कर चुकी है कि उसने पार्टियों में कभी-कभार शौकिया तौर पर ड्रग्स या शराब का सेवन किया है। बता दें कि इस मामले में रिया को एनसीबी ने गिरफ्तार भी किया था और उनको एक महीने जेल में भी रहना पड़ा था। सुशांत की मौत के दो महीने बाद उनके पिता ने पटना में केस दर्ज कराया था। यह केस सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया और रिया के परिवार के सदस्यों समेत 5 लोगों के खिलाफ था। बता दें कि इस मामले में दीपिका पादुकोणेश्रद्धा कपूर और सारा अली खान को आरोपी नहीं बनाया गया है.  

अन्य खबरे