Breaking News

ओटीपी बिना शेयर किये 1.4 लाख रूपये अकाउंट से गायब

30 Mar, 2018 1690


संवाददाता/in24 न्यूज़

एक बड़ी एड कंपनी में कार्यरत मैनेजर के अकाउंट से 1.4 लाख रूपये निकल गए। किसी ने उनके फ़ोन डिटेल्स और बैंक डिटेल्स की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया। मैनेजर का नाम अभिजीत दास बताया जा रहा है।  इस मामले की जानकारी होते ही  अभिजीत ने थाने जाकर एफआईआर करवाई।

अब बैंक का कहना है कि वह पैसे वापस नहीं करेगी क्योंकि इसमें उसकी तरफ से कोई गड़बड़ नहीं हुई है। अभिजीत कोलकाता के स्थानीय निवासी अभिजीत दास ने बताया कि 26 फरवरी की सुबह 4:45 बजे उन्होंने फोन चेक किया तो पाया कि कई सारे मेसज थे।उन्होंने आगे बताया कि रात के 12:45 पर उनके फोन पर नया नेटबैंकिंग पासवर्ड जेनरेट करने के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आया और पासवर्ड चेंज भी कर लिया गया।

उनके अकाउंट से पैसे ट्रांसफर करने के लिए अरविंद कुमार और अरविंद शर्मा नाम के बैंक अकाउंट को बेनिफिशरी के तौर पर ऐड किया गया फिर अरविंद कुमार के खाते में 50,000 और अरविंद शर्मा के खाते में 41,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। एक तरफ बैंक का कहना है कि उन्होंने किसी को ओटीपी शेयर नहीं किये थे और दूसरी तरफ अभिजीत के दावे इस सवाल को जन्म देता है आखिर बिना ओटीपी शेयर किये कोई कैसे किसी के अकाउंट से पैसे कैसे जा सकते ?

 
 

अन्य खबरे