कबूतरबाज़ी में दलेर महंदी को ज़मानत
संवाददाता/in24 न्यूज़
बॉलीवुड के मशहूर गायक दलेर मेहंदी को 2003 के कबूतरबाज़ी मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई। आपको बता दें कि यह मामला बीते 15 वर्षों से चल रहा था जिसपर कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने दलेर को 2 साल की कैद की सजा सुनाई थी लेकिन 20 मिनट के भीतर उन्हें कोर्ट ने जमानत दे दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दलेर के भाई शमशेर सिंह को भी दोषी ठहराया गया है। फैसला आने के बाद पुलिस ने दलेर और उनके भाई को हिरासत में ले लिया था। दलेर और उसके भाई शमशेर सिंह पर आरोप था कि वह कुछ लोगों को अपनी टीम का सदस्य बताकर गैरकानूनी तरीके से विदेश ले गए थे और इस काम के लिए वह दोनों क्लाइंट से मोटी रकम भी वसूलते थे।
आपको बता दें यह पूरा मामला 1998 से 2003 के बीच हुआ। बहरहाल याचिकाकर्ता का कहना है कि इस फैसले को वह बड़ी अदालत में चुनौती देंगे। आपको बता दें कि शमशेर मेहंदी और दलेर मेहंदी पर आरोप था कि जब वह शो करके भारत वापस लौट रहे थे , उनमें से उनकी टीम के 10 सदस्य अमेरिका में ही रुक गए थे। इसके बाद दलेर और शमशेर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ और कोर्ट में 15 साल से कोर्ट की पेंच में फंसा रहा।