'बुली बाई' एप मामले में एक युवती सहित 3 गिरफ्तार
05 Jan, 2022
727
संवाददाता/ in24 न्यूज़
'बुली बाई' एप (bulli buy app) मामले में मुंबई पुलिस (mumbai police) को एक और सफलता मिली है. इस मामले में पुलिस ने अब एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक युवती सहित दो लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है. तीसरे आरोपी का नाम मयंक रावल है, जिसकी उम्र 21 साल बताई जा रही है और उसे भी पुलिस ने उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है. मयंक के बारे में बताया जा रहा है कि वो दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज में बीएससी का छात्र है।
बताया जा रहा है कि मयंक ने विवादित पोस्ट अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया था. इससे पहले मुंबई पुलिस की साइबर सेल (cyber cell) ने इस मामले की मुख्य आरोपी श्वेता सिंह (shweta singh) को उत्तराखंड से और इंजीनियरिंग के छात्र विशाल कुमार झा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था. आरोपी विशाल कुमार झा (vishal kumar jha) को मुंबई पुलिस ने बांद्रा के मेट्रोपोलिटन कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे 10 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। विशाल को कोर्ट में पेश करते समय पुलिस ने उसके चेहरे को पूरी तरह से कवर किया हुआ था और उसे मीडिया के कैमरों से बचाने का पूरजोर प्रयास किया।