Breaking News

कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता को मारकर किया घायल

02 Mar, 2023 772

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक कलयुगी बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। यह घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मानिकपुर थाना (Manikpur Police Station) क्षेत्र के दादरखुर्द गांव की है। मामूली सी बात को लेकर उपजे विवाद के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। मारपीट की घटना में घायल होने के बाद पीड़ित सुकलाल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि उसका छोटा पुत्र शिवशंकर उसके साथ हमेशा विवाद करता है और उसके घर से भगाने की फिराक में है। मारपीट की घटना में उसके हाथ और घुटने पर चोट लगी है। मानिकपुर पुलिस से इस मामले की शिकायत की गई है। पीड़ित  सुकलाल की शिकायत पर पुलिस ने बेटे के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य खबरे