कलेक्टर के घर पैसे न पाकर चोर ने लिखी चिठ्ठी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
चोरी के बाद अक्सर चोर अपना सबूत नहीं छोड़ता, मगर मध्यप्रदेश के देवास में डिप्टी कलेक्टर के घर यह चोरी करने के बाद चोर ने चिट्ठी लिखकर अपनी भड़ास निकाली है। चोरों को जब उनके घर में बड़ी रकम नहीं मिला तो वे एक नोट लिखकर छोड़ गए। जिसमें लिखा है कि जब पैसे नहीं थे, तो लॉक नहीं करना था कलेक्टर। इसमें आश्चर्य की बात तो यह है कि चोरों ने इस बात को लिखने के लिए डायरी और पेन भी डिप्टी कलेक्टर का उपयोग किया है। चोरों द्वारा लिखी यह बात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, करीब 15 दिन पहले ही देवास के डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन सिंह गौड़ को जिले के खातेगांव का एसडीएम नियुक्त किया गया। डिप्टी कलेक्टर का सरकारी आवास देवास के सिविल लाइन इलाके में सांसद निवास के समीप है। जिसमें पिछले 15 दिनों से ताला लटका देखकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब डिप्टी कलेक्टर 15 दिन बाद अपने आवास पर पहुंचे। उन्होंने अपने घर के ताले को टूटा देख तुरंत पुलिस को सूचना दी, इसके बाद घर में प्रवेश करने पर उन्होंने पाया कि घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा है और कुछ नकदी और चांदी के जेवरात गायब हैं, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। इसी के साथ उन्हें टेबल पर उन्हीं की डायरी से फटा कागज मिला, जिस पर चोर ने यह बात लिखी थी। कोतवाली थाना प्रभारी उमराव सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने डिप्टी कलेक्टर के घर से एक अंगूठी, चांदी की पायजेब और सिक्के सहित करीब 30 हजार रुपए नकदी उड़ाए हैं। एसडीएम के घर पर एक हस्तलिखित नोट भी मिला है जो शायद चोर ने ही लिखा था। पुलिस चोर की सरगर्मी से तलाश कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी उमराव सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने डिप्टी कलेक्टर के घर से एक अंगूठी, चांदी की पायजेब और सिक्के सहित करीब 30 हजार रुपए नकदी चोरी किये हैं। एसडीएम के घर पर एक हस्तलिखित नोट भी मिला है , जो सम्भवतः चोर ने ही लिखा था। पुलिस चोर की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। बता दें कि इससे पहले भी कुछ घटनाओं में चोरों ने पत्र के ज़रिए अपनी बात रखने की कोशिश की थी।