पाकिस्तान जैसा पड़ोसी ईश्वर किसी को न दे : राजनाथ सिंह
08 Aug, 2019
1075
संवाददाता/in24 न्यूज़.
संकट की घड़ी में सबसे पहले पड़ोसी पर ध्यान जाता है. मगर पाकिस्तान जैसा पड़ोसी लगातार अपनी हरकतों से अपनी औकात दिखाता रहता है. इनदिनों जो परिस्तिथियां निर्मित हुई हैं, उसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महसूस किया कि पाकिस्तान जैसा पड़ोसी ईश्वर किसी को न दे. गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर से केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 को हटाते ही पाकिस्तान में बौखलाहट साफ-साफ नजर आ रही है. उसने न सिर्फ भारतीय राजनयिक को वापस भेज दिया, बल्कि भारत से व्यापारिक रिश्ते भी खत्म कर दिए. इस बीच पाकिस्तान मीडिया की खबर है कि इमरान सरकार ने समझौता एक्सप्रेस की सेवाएं भी रोक दी हैं. पाकिस्तान के इन खिसियाने कदमों के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि परमात्मा ऐसे पड़ोसी किसी को भी नहीं दे.