कोविड सेंटर से पैसे और महत्वपूर्ण कागजात चोरी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना महामारी के बीच एक तरफ जहां इलाज के लिए लोग भटक रहे हैं तो दूसरी तरफ लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं। कोयोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड मनपा के जंबो कोविड सेंटर से मृत मरीजों से कीमती सामान चोरी की शिकायतें कई दिनों से चल रही थीं। इस संबंध में नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी का मामला दर्ज किया गया है। महेंद्र विश्वासराव फांसे (उम्र 51, निवासी टिंगरे नगर,धनोरी) ने शुक्रवार को पिंपरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार वादी की सास को दिल की बीमारी थी,जिसके बाद उसे इलाज के लिए आठ अप्रैल,2021 को जंबो कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उनकी मृत्यु हो गई्। वहीं पास के एक केंद्र से सामग्री चोरी हो गई है। इसमें 10,000 रुपये की नकद राशि,पैन कार्ड,आधार कार्ड, पॉलिसी कार्ड, एटीएम शामिल थे। इस तरह की शिकायत की गई है।