गर्दन रेतकर महिला की हत्या
संवाददाता/in24 न्यूज़।
बिहार में एक महिला की गर्दन रेतकर हत्या की गई है। यह घटना सुपौल जिले के बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत हृदयनगर पंचायत के वार्ड संख्या- 4 की है. बता दें कि गुरुवार की रात 40 वर्षीय फगुनी देवी की हत्या तेज धारधार हथियार से गर्दन काटकर कर दी गई। पुलिस के मुताबिक़ फागुनी देवी अपने दो वर्षीय नतनी के साथ खाना खाने के बाद मवेशी वाले घर मे सोई हुई थी। शुक्रवार की अहले सुबह जब उसकी नतिनी काफी रो रही थी तो फागुनी की बेटी सोनी देवी उठकर आई तो देखा कि उसकी मां चारपाई पर से नीचे में गिरी हुई हैं। जब वह अपनी मां को उठाने लगी तो देखा कि किसी ने गर्दन काट कर हत्या कर दी हैं। मां को इस हालत में देखकर सोनी चिल्लाना शुरू कर दी और देखते ही देखते आसपास के सभी लोग जमा होने लगे। हत्या होने की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने परिजनों से घटना के संबंध में विस्तार से पूछताछ की। हत्या की मामले में संगीनता को देखते हुए एएसपी रामानंद कुमार कौशल भी घटनास्थल पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के लिए जब पुलिस ने शव उठानी चाही तो परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया और पहले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। परिजन और स्थानीय लोगों के विरोध के उपरांत वीरपुर थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने परिजनों के द्वारा दिए गए ब्यान के आधार पर हत्या के एक नामजद आरोपी रामदेव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की जांच चल रही है।