जम्मू कश्मीर के एसएचओ पर यौन शोषण का आरोप
09 May, 2017
1594
ब्यूरो रिपोर्ट / in24 न्यूज़,जम्मू कश्मीर
जम्मू कश्मीर के एसएचओ राकेश शर्मा पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. 25 वर्षीय महिला ने अपने बयान में कहा है कि एसएचओ राकेश शर्मा द्वारा उसका यौन शोषण किया गया. महिला का आरोप है कि जब वह हिरासत में थी उसी दौरान उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया।
सूत्रों के अनुसार आरोपी एसएचओ राकेश शर्मा फिलहाल ज़मानत पर है. उसने आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा है कि वह महिला आदतन अपराधी है जो इससे पहले भी इस तरह के गुनाहो में शामिल रही है. वहीं
मेडिकल परिणामों के अनुसार महिला के शरीर पर चोट के 11 निशान पाए गए हैं.