Breaking News

जालसाजी के आरोप में मशहूर कार डीलर चढ़ा पुलिस के हत्थे

25 Mar, 2022 726

संवाददाता/in 24 न्यूज़।  
मुंबई से सटे मीरा रोड पुलिस ने मशहूर कार डीलर अखलाक डब्बावाला को जालसाजी के मामले में बांद्रा इलाके से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है पिछले 6 महीने से पुलिस की उस पर नजर थी.मीरा रोड पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विजय सिंह बागल से मिली जानकारी के मुताबिक 6 महीने पहले शिवकुमार राज नाम के व्यक्ति ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार रिपेयरिंग के लिए मीरा रोड के टॉप गियर नाम के गैराज में दी थी, जिसके मालिक हैं इमरान खत्री और वैभव मदनी, जिन्होंने कार मालिक शिवकुमार राज की बिना इजाजत के ही उनकी बीएमडब्ल्यू कार को बेच दिया... जिसे मुंबई के बांद्रा इलाके में रहने वाले मशहूर कार डीलर अखलाक डब्बावाला ने खरीद लिया और यह कार अब अखलाक के गले की फांस बन गई, जिसके चलते जांच में जुटी मीरा रोड पुलिस में पहले इमरान खत्री और वैभव मदनी को गिरफ्तार किया और उसके बाद अखलाक की तलाश में जुटी थी मीरा रोड पुलिस, जो आखिरकार मीरा रोड पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। 

अन्य खबरे