जुआ खेलने के दौरान पैसों को लेकर हत्या
संवाददाता/in 24 न्यूज़।
मुंबई के वडाला इलाके में स्थित हार्बर रेल लाइन के पास जुआ खेलते समय पैसे को लेकर हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया.दरअसल फार्मर रेलवे लाइन के किनारे एक युवक को पत्थरों से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया गया. हत्याकांड की इस वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस बड़ी ही सरगर्मी से आरोपी की तलाश कर रही है.मृतक व्यक्ति का नाम सलीम बताया जाता है जो शनिवार को रेलवे पुलिस को रेल लाइन किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला था खून से सनी सलीम की लाश को पुलिस ने पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सायन अस्पताल भेज दिया है.जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला जो जो नदीम और सलीम यह तीनों युवक मिलकर जुआ खेल रहे थे और इसी दौरान पैसे को लेकर उनके बीच विवाद हुआ जिसके बाद जो जो और नदीम ने मिलकर सलीम की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए फिलहाल पुलिस सभी एंगल से इस मामले की तहकीकात कर रही है..