ज्यूडिशियल जज के परिवार के साथ पुलिस पर मारपीट का आरोप
29 Dec, 2019
1189
संवाददाता/in24 न्यूज़।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से जहां ज्यूडिशियल जज के परिवार के साथ पुलिस प्रशासन की तरफ से अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटना सामने आयी है जिससे इलाके इ हड़कंप मचा हुआ है पूरी घटना है देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मदारी पट्टी की जहां थाना प्रभारी पर आरोप है कि उन्होंने जज के भाई की लात-मुक्के और जूते से पिटाई की और उनके साथ गली गलौज भी की। इस पूरी घटना का मौके पर मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया जिसकी तस्वीरें अब वायरल होने लगी है.वहीँ इस घटना को लेकर एडीएम राकेश कुमार का ये कहना है कि मौके पर मौजूद महिलाओं ने पुलिस टीम पर पथराव किया जिसमे एसडीएम के साथ 5 महिला पुलिसकर्मी घायल जो गयी.जिसमे पुलिस की तरफ से तहरीर दी गयी है और अब पुलिस कार्रवाई की बात कर रही है.वही ज्यूडिशियल जज के पिता हरेन्दर सिंह जो पेसे से वकील है उनका ये आरोप है कि अचानक एस डी एम देवरिया अपने फ़ोर्स के साथ उनके घर पहुंचे।उनका मकसद मेरे लड़के जो बिहार में न्यायिक मजिस्ट्रेट है उनको अपमानित करना व मारपीट करने के साथ साथ गलत रिपोर्ट लगाकर झूठे मुक़दमे में फ़साना है।हरेन्दर सिंह का ये भी कहना है कि उनके घर के पास एक जमीं है जिसका मामला न्यायलय में न्यायप्रविष्ठ है.लेकिन इसके बावजूद उस पर कब्ज़ा करने की कोशिश की जा रही थी और इस में धनबल का प्रयोग कर चार चार थानों की पुलिस को भेजा गया था.जिसमे महिला पुलिस का भी समावेश था.जिनके द्वारा हमारे परिवार के छोटे बच्चो सहित अन्य महिलाओ को बुरी तरह से लात जूते बरसाए।